फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case against two in the case of kidnapped teenager

Jaunpur News: अपहृत किशोरी के मामले में दो पर केस

Mon, 06 Jan 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Case against two in the case of kidnapped teenager
थाना क्षेत्र के एक गांव से दो दिनों पूर्व घर से जबरन अगवा कर किशोरी को भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव निवासी किशोरी की माता का आरोप है कि गत तीन जनवरी की रात चार पहिया वाहन पर सवार तीन-चार की संख्या में बदमाश उसके घर आए। उस समय वह अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ घर में सो रही थी। आरोपी दरवाजा खोलते ही घर में घुस आए। अपशब्द बोलते हुए जान से मारने की धमकी देकर उसकी पुत्री को जबरन उठाकर वाहन में बिठाकर फरार हो गए। यह भी आरोप लगाया कि घटना वाले दिन सुबह एक बाइक से दो युवक उसके घर आए थे। नाम पूछने पर एक ने अपना नाम श्यामू राजभर और दूसरे ने ओमप्रकाश विश्वकर्मा बताया था। महिला ने आरोप लगाया कि दोनों युवकों ने रेकी कर घटना को अंजाम दिया। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed