फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case against Kerakat SP MLA Toofani Saroj

Jaunpur News: केराकत के सपा विधायक तूफानी सरोज के खिलाफ मुकदमा

Thu, 26 Sep 2024 04:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Case against Kerakat SP MLA Toofani Saroj
बरसठी। केराकत से सपा विधायक तूफानी सरोज के खिलाफ बरसठी पुलिस ने बुधवार को जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा सपा के बरसठी ब्लॉक अध्यक्ष विवेक यादव की शिकायत पर दर्ज हुआ किया गया है। विधायक ने उसे फोन पर धमकी दी थी।
विज्ञापन

विधायक तूफानी सरोज ने 19 सितंबर को सपा के बरसठी ब्लॉक अध्यक्ष विवेक यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपशब्द कहने के बाद आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया था। बनकट गांव निवासी विवेक यादव ने एसपी से शिकायत की थी कि विधायक ने 19 सितंबर को फोन पर उन्हें गोली मारने की धमकी दी थी। उन्होंने इसकी शिकायत थाने की पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद पुलिस कप्तान डाॅ. अजयपाल शर्मा से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने बुधवार को दोपहर मुकदमा दर्ज किया। दोनों नेताओं के एक ही पार्टी से जुड़े होने के नाते समाजवादी पार्टी की जिला इकाई में सियासी हलचल बढ़ गई है। बरसठी थानाध्यक्ष कश्यप कुमार सिंह ने बताया कि सपा विधायक तूफानी सरोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed