{"_id":"6685b8265a2519ec88091209","slug":"case-against-eight-in-assault-jaunpur-news-c-193-1-va11001-118205-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: मारपीट में आठ के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: मारपीट में आठ के खिलाफ केस
विज्ञापन
पंवारा थाना क्षेत्र के गौहानी गांव निवासी पन्नालाल गौतम के घर में घुस कर महिलाओं को मारपीट कर घायल करने, एवं तोड़-फोड़ करने के आरोप में महिलाओं समेत आठ आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
पन्ना लाल ने दी गई तहरीर में बताया है कि रविवार की शाम लगभग 5 बजे जमीन विवाद को लेकर हीरालाल, हंसराज, रघुराज, शैलेश, राज, सुगना, गुडिया, शुब्बु गाली गलौज करते हुए घर में घुसे और लाठी डंडा व कुल्हाड़ी से परिवार के लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया घर में रखे सामानों को भी तोड़ दिया। मारपीट में रंजना, अंजली चमेला, गीता अनीता घायल हो गईं । जाते-जाते आरोपी जान से मारने की धमकी देते गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने हीरालाल, हंसराज, रघुराज, शैलेश, राज, सुगना, गुड़िया एवं शुब्बु के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद