{"_id":"6744deb3cf506568df010194","slug":"case-against-both-accused-of-gang-rape-jaunpur-news-c-193-1-jon1003-125603-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपियों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपियों पर केस
विज्ञापन
खुटहन। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की शाम खेत में ट्रैक्टर से धान की मड़ाई कर रही मूक बधिर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। इस मामले में आरोपी ट्रैक्टर चालक व एक अन्य पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
गांव निवासी पीड़िता मूक बधिर है। उसका पति भी मूक बधिर है। शनिवार की शाम दोनों ट्रैक्टर से खेत में धान की मड़ाई करा रहे थे। शाम लगभग साढ़े आठ बजे मड़ाई का काम खत्म हुआ तो ट्रैक्टर चालक ने पैसे मांगे। गूंगे पति ने पैसे घर पर होने का इशारा किया। चालक ने पैसे लाकर तुरंत देने को कहा। खेत से उसका घर लगभग आधा किमी दूर था। पति घर पैसे लाने पैदल ही चला गया। इसी बीच ट्रैक्टर चालक बबलू यादव के अलावा सर्वेश गौतम ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। गूंगी बहरी होने के चलते वह शोर नहीं मचा सकी। महिला के पति को आता देख आरोपी फरार हो गए। घटना के दूसरे दिन गांव में सुलह समझौते को लेकर दिन भर पंचायत चलती रही। लेकिन पीड़िता राजी नहीं हुई। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। महिला को मेडिकल मुआयना के लिए भेजा गया है।