फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case against 71 people who demonstrated after the death of the youth

युवक की मौत के बाद प्रदर्शन करने वाले 71 लोगों पर मुकदमा

Mon, 15 Nov 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Case against 71 people who demonstrated after the death of the youth
जौनपुर। लाइन बाजार पुलिस ने बीते बुधवार को सड़क दुर्घटना में युवक की मौत होने के बाद प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। घटना के बाद वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने वाले 71 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें 41 नामजद और 30 अज्ञात लोग शामिल हैं। फिलहाल अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

वाराणसी-लखनऊ निर्माणाधीन फोरलेन पर लाइन बाजार थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक चला रहे रामनगर भड़सरा निवासी सिकंदर सोनकर (32) की मौत हो गई थी। उनके श्वसुर जफराबाद थाना क्षेत्र के उतरगांवा निवासी बांकेलाल सोनकर घायल हो गए थे। हालांकि अब उनकी हालत ठीक है। वहीं, घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने लाइन बाजार में वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रास्ता जाम कर दिया था। करीब डेढ़-दो घंटे बाद एएसपी (सिटी) डा. संजय कुमार, सदर तहसील के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल के समझाने पर शांत हुए थे। वहीं, इस मामले में एसआइ राजेश यादव की तहरीर पर लाइन बाजार थाने में 71 लोगों के खिलाफ रास्ता अवरूद्ध करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि 71 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें 30 अज्ञात आरोपी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed