{"_id":"6758915401ea6c706f06a7f4","slug":"case-against-4-for-making-reels-by-lighting-red-and-blue-lights-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-126379-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: लाल, नीली बत्ती जलाकर रील बनाने के आरोप में 4 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: लाल, नीली बत्ती जलाकर रील बनाने के आरोप में 4 पर केस
विज्ञापन
सार्वजनिक स्थलों पर वाहन में लगी लाल, नीली बत्ती जलाकर रील बनाने के मामले में मंगलवार को पुलिस ने चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
कोतवाली पुलिस नगर में घूमकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि कुछ युवक नगर में जगह-जगह घूम कर एक काले रंग की कार में लाल, नीली बत्ती जलाकर वाहनों के आगे-पीछे खड़े होकर सोशल मीडिया के लिए वीडियो बना रहे हैं।
इसके बाद पुलिस पांचों युवकों की तलाश कर रही थी। कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी अभिषेक यादव, शुभम, आयुष और पुरानी बाजार निवासी आकाश चौरसिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि एक युवक फरार हो गया।
प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि बिना अनुमति वाहन पर लाल, नीली बत्ती लगाने के साथ सार्वजनिक स्थान पर रील बनाने को लेकर चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।