फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case against 10 including Pradhan, Kanungo, Accountant

Jaunpur News: प्रधान, कानूनगो, लेखपाल समेत 10 पर मुकदमा

Sun, 29 Oct 2023 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Case against 10 including Pradhan, Kanungo, Accountant
डोभी। चंदवक पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर बलुआ विजयीपुर गांव के प्रधान, कानूनगो, दो लेखपाल, मुंशी समेत 10 लोगों को साजिश कर जमीन हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी जितेंद्र ने न्यायालय में वाद दाखिल किया कि उसके दादा लोचन के नाम से आराजी नंबर पर गांव के ही पन्नालाल सोनकर ने बहला फुसलाकर 16 डिसमिल जमीन दादा से लिखवा ली और पूरा पैसा भी नहीं दिया। बकाया रजिस्ट्री पेपर में लिखा होने के कारण बैनामा निरस्त करने के लिए दीवानी में मुकदमा चल रहा है। इसी से संबंधित वाद संयुक्त आयुक्त वाराणसी के न्यायालय में भी लंबित है। इन सबके बावजूद कूट रचना कर व राजस्व कर्मियों को प्रभावित कर जमीन पर पन्नालाल ने जबरन कब्जा शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

विरोध करने व सूचना देने पर पहुंचे प्रधान रामजीत यादव, कानूनगो तिलकधारी सिंह, लेखपाल नीलम गौड़, आदित्य सिंह, लेखपाल मुंशी रामबचन प्रजापति, राम अवध निषाद, सुरेंद्र, अरविंद यादव, अखिलेश सोनकर ने मुझे व मेरे भाइयों को मारा-पीटा और घर भी जेसीबी से गिरा दिया था। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed