फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Car rider arrested with 23 stolen batteries

चोरी की 23 बैटरी के साथ कार सवार दो गिरफ्तार

Thu, 28 Jan 2021 06:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 06:11 PM IST
विज्ञापन
Car rider arrested with 23 stolen batteries
जौनपुर। नगर कोतवाली पुलिस ने बुधवार की रात किला तिराहे के पास से चोरी क ी 23 बैटरी के साथ कार सवार दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि बुधवार की रात वह पुलिस टीम के साथ किला तिराहे के पास मौजूद थे। तभी सिपाह की तरफ से आ रही संदिग्ध कार को रोककर छानबीन की गई तो उसमें 23 बैटरी बरामद हुई। कार में चालक समेत दो लोग सवार थे। एक ने अपना नाम सलमान निवासी महरापुर थाना बक्शा और दूसरे ने अपना नाम अमर बहादुर निवासी नईगंज थाना कोतवाली सदर बताया। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि सलमान दूसरे की इनोवा कार चलाता है। वह अक्सर रात में अपने साथी के साथ कार लेकर निकल जाता था। सड़क किनारे अगर कहीं एकांत में कोई कार, ट्रक, ई रिक्शा दिखता था तो उसकी बैटरी खोल लेते थे। पिछले दिनों कोतवाली क्षेत्र से भी वाहन से बैटरी चोरी का ेमुकदमा दर्ज हुए हुआ। उस घटना में भी यही दोनों शामिल थे। एसपी ने पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed