फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Car driver found injured, FIR lodged

Jaunpur News: घायल अवस्था में मिला कार चालक, प्राथमिकी दर्ज

Wed, 10 Dec 2025 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Car driver found injured, FIR lodged
मल्हनी। कोरिडिहा लपरी के पास जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर सोमवार को कार से जा रहे एक व्यक्ति को मनबढ़ों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


48 वर्षीय व्यक्ति जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर स्थित लपरी गांव के समीप सड़क पर घायल अवस्था में चीखते हुए दिखाई दिया। आवाज सुन आसपास के लोग जुट गए। जब लोगों ने नाम पूछा तो उसने अपना नाम जंग बहादुर उर्फ जेबी राठौर खेतासराय थाना क्षेत्र के अर्जनपुर गांव का निवासी बताया। वह कार से अपने घर जा रहा था। तभी कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में वह व्यक्ति एक निजी अस्पताल संचालक पर कई संगीन आरोप लगाते हुए मारपीट करने व जानलेवा हमला करने का आरोप लगा रहा है। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। पीड़ित के तहरीर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed