फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Car collides with truck when driver dozes off, 6 injured, one serious

Jaunpur News: चालक को झपकी आने पर ट्रक से भिड़ी कार, 6 घायल, एक गंभीर

Wed, 19 Feb 2025 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Car collides with truck when driver dozes off, 6 injured, one serious
जौनपुर-रायबरेली राजमार्ग पर बोधापुर गांव (मुरकटा महावीर मंदिर) के पास बुधवार की सुबह प्रयागराज से स्नान कर लौट रहे बिहार के सिवान जिले के श्रद्धालुओं की कार चालक को झपकी आने से सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। बुधवार को सुबह लगभग 6 बजे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर सीमेंट लेकर सतहरिया जा रहे ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन

वहां से गुजर रहे राहगीर व स्थानीय लोगों ने सभी को एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। एसुमन (25) तथा रितिक (18) निवासी सिवान बिहार को भर्ती कराया गया है। शेष लोगों को हल्की फुल्की चोट आई है। थनाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस पहुंचने के पहले सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा जा चुका था। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed