फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Car collides with tree due to driver dozing off, four injured

Jaunpur News: चालक को झपकी आने से पेड़ से भिड़ी कार , चार घायल

Sat, 23 Mar 2024 03:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 03:07 PM IST
विज्ञापन
Car collides with tree due to driver dozing off, four injured
मुंगराबादशाहपुर। पंवारा थाना क्षेत्र जौनपुर-रायबरेली हाईवे पर उचौरा के पास बृहस्पतिवार की देर रात ढाई बजे एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की वजह चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

सिकरारा थाना क्षेत्र के पूरा बघेल गांव निवासी अजय सिंह (52) मुंबई से प्रयागराज में ट्रेन से उतरकर कार से परिवार के ज्वाला सिंह (39), पूनम सिंह (36) को लेकर रात करीब ढाई बजे घर के लिए जा रहे थे। जैसे ही कार रायबरेली जौनपुर हाईवे उचौरा के पास पहुंची इस दौरान चालक अजय कुमार (29) को झपकी आ जाने से कार सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इसमें चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पंवारा पुलिस ने घायलों को कार से निकलवा कर एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सतहरिया में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने चारों का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पंवारा थानाध्यक्ष राजनारायण चौरसिया ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंच कर घायलों को प्राथमिक उपचार कराया गया। बेहतर इलाज के लिए घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed