फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Car collides with roadways bus in fog, three devotees killed

Jaunpur News: कोहरे में रोडवेज बस से भिड़ी कार, तीन श्रद्धालुओं की मौत

Fri, 31 Jan 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Car collides with roadways bus in fog, three devotees killed
मुंगराबादशाहपुर। मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार कोहरे के चलते सामने से आ रही रोडवेज बस से भिड़ गई। हादसे में तीन की मौत हो गई जबकि तीन की हालत गंभीर है। दुर्घटना मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सतहरिया पुलिस चौकी के पास बुधवार की रात में हुई। एक सप्ताह पूर्व वैगनआर कार से गोरखपुर और महाराजगंज निवासी छह लोग प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या का स्नान करने गए थे। स्नान के बाद श्रद्धालु बुधवार रात करीब 11 बजे लौट रहे थे। कार संजय सिंह चला रहे थे। कार में उनका परिवार व करीबी दोस्त का परिवार था। करीब तीन बजे सतहरिया पुलिस चौकी के पास वे पहुंचे ही थे कि कोहरे के चलते सामने से आ रही खाली रोडवेज बस से कार भिड़ गई। तेज आवाज और चीख-पुकार सुनकर सतहरिया चौकी प्रभारी गंगा सागर मिश्रा मौके पर पहुंचे। इसके बाद स्थानीय लोगों के साथ कार में फंसे लोगों को कटर की मदद से बाहर निकाला गया। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया में भर्ती कराया गया। वहां डाॅक्टरों ने संजय सिंह (55) निवासी महाराजगंज, बिंदु सिंह (45), विमला देवी (58) निवासी गोरखपुर को मृत घोषित कर दिया। हादसे में कार सवार विद्यावती (60), किरन देवी तिवारी (40) निवासी महाराजगंज, महेश तिवारी (50) निवासी गोरखपुर गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें डाॅक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। हादसे के बाद मार्ग पर घंटों जाम लगा रहा। पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि बस और कार की टक्कर में तीन की मौत हो गई है जबकि तीन की हालत गंभीर है। उनका जिला अस्पताल में उपचार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed