फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Car collided with a parked trailer due to drowsiness, father died, son injured

Jaunpur News: झपकी आने से खड़े ट्रेलर से टकराई कार, पिता की मौत, बेटा घायल

Fri, 13 Jun 2025 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Car collided with a parked trailer due to drowsiness, father died, son injured
बक्शा। थाना क्षेत्र के टिकरी गांव के पास वाराणसी से बदलापुर जा रही कार शुक्रवार सुबह छह बजे एक ढाबे के सामने खड़े ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की वजह कार चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर कार में सवार मृत पिता व घायल कार चालक बेटे को बाहर निकाला। पुलिस ने घायल को नौपेड़वा सामुदायिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार बदलापुर के सरोखनपुर गांव निवासी हर्षवर्धन सिंह (25) अपने 55 वर्षीय पिता दिलीप कुमार सिंह को लेकर अपनी कार से वाराणसी से घर जा रहे थे। कार हर्षवर्धन चला रहे थे। घटनास्थल के समीप पहुंचे ही थे तभी कार ढाबा के पास खड़ी ट्रेलर ट्रक के पीछे से जा टकराई। भीषण टक्कर की आवाज सुनकर ढाबा संचालक ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष अटल विहारी मिश्र व चौकी इंचार्ज राकेश राय नेकार में फंसे दिलीप कुमार सिंह को बाहर निकाला। दोनों घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने दिलीप को मृत घोषित कर दिया। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त कार व ट्रेलर सहित चालक को थाने ले गई। प्रभारी थानाध्यक्ष अटल विहारी मिश्र ने बताया कि कार व ट्रेलर सहित चालक को कब्जे में लिया गया। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिली तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed