फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Candidates will start breaking the gate of the board from today

बोर्ड का फाटक आज से तोड़ने में जुटेंगे परीक्षार्थी

Tue, 18 Feb 2020 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Candidates will start breaking the gate of the board from today
बोर्ड का फाटक आज से तोड़ने में जुटेंगे परीक्षार्थी
विज्ञापन

दोपहर तक कक्ष निरीक्षकों की व्यवस्था में ही उलझे रहे अफसर
कड़ी सुरक्षा में आज से 238 केंद्रों पर शुरू होगी यूपी परीक्षा
हाईस्कूल में 98886 और इंटर में 83463 परीक्षार्थी होंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। बोर्ड का फाटक तोड़कर उच्च शिक्षा में प्रवेश करने के लिए बेकरार विद्यार्थियों के परीक्षा की घड़ी आ गई है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं मंगलवार से आरंभ हो रही हैं। पहले दिन दोनों पालियों में हिंदी की परीक्षा 238 केंद्रों पर होगी जिसमें 182349 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
सोमवार को दिन भर परीक्षा की तैयारियां चलती रहीं। कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी, कक्षाओं में डेस्क स्लिप लगाना, प्रवेश पत्र वितरण का काम चलता रहा। प्रवेश पत्र की खामियों को दुरुस्त कराने के लिए छात्र और शिक्षक परेशान रहे। तमाम ऐसे छात्र डीआईओएस कार्यालय पहुंचे, जिन्हें प्रवेश पत्र ही नहीं मिला था। उन्हें तुरंत प्रवेशपत्र उपलब्ध कराया गया। कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी को लेकर भी दिन भर माथापच्ची होती रही। कई केंद्रों ने महिला कक्ष निरीक्षकों की कमी का हवाला देते हुए डीआईओएस से वैकल्पिक व्यवस्था की मांग रखी।
विज्ञापन

इस बार हाईस्कूल के 98886 और इंटर के 83463 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। पहले दिन प्रथम पाली में हाईस्कूल और द्वितीय पाली में इंटर की हिंदी की परीक्षा होगी। इस बार केंद्रों पर सीसी कैमरों के साथ वायस रिकार्डर भी लगवाए गए हैं और उनको जिला मुख्यालय के कंट्रोल रुम से जोड़ा गया है। दो सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, छह जोनल मजिस्ट्रेट और 38 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। 33 संवेदनशील केंद्रों पर 47 स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं। प्रत्येक कमरे में न्यूनतम दो कक्ष निरीक्षक तैनात रहेंगे। इसके लिए 7552 कक्ष निरीक्षक तैनात किए गए हैं। 2597 कक्ष निरीक्षक बेसिक शिक्षा विभाग से लिए गए हैं। आतंरिक सचल दल के अलावा नौ वाह्य सचल दलों का भी गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश पत्र के लिए पहुंची तीन छात्राएं
जौनपुर। श्री गणेश राय इंटर कॉलेज में प्रैक्टिकल की परीक्षा नहीं देने पर तीन छात्राओं का प्रवेश पत्र रोक दिया गया था। तीनों छात्राएं सोमवार को डीआइओएस कार्यालय पहुंचीं और प्रवेश पत्र दिलाने की मांग की। डीआईओएस ने प्रधानाचार्य को फोन कर छात्राओं का प्रवेश पत्र देने का निर्देश दिया। छात्राओं का कहना था कि उनकी प्रायोगिक परीक्षा छूट गई है। अब कॉलेज प्रशासन प्रवेश पत्र देने से इनकार कर रहे है।
---
डीेएम ने कहा ड्यूटी के साथ वेतन भी काट दो
- ड्यूटी कटवाने के लिए डीआईओएस कार्यालय में लगी रही भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। बोर्ड परीक्षा में लगी ड्यूटी कटवाने के लिए सोमवार को डीआइओएस कार्यालय में शिक्षकों की भीड़ लगी रही। कोई अपनी बीमारी का बहाना लेकर पहुंचा तो कोई परिवार के किसी सदस्य के बीमार होने का। कई परीक्षा केंद्रों पर दोपहर तक पर्याप्त कक्ष निरीक्षकों की तैनाती नहीं हो पाई थी। इसी आपाधापी के बीच डीएम दिनेश सिंह डीआईओएस कार्यालय में चल रही बोर्ड परीक्षा की जानकारी लेने पहुंच गए। डीआईओएस प्रवीण मणि त्रिपाठी ने बताया कि ड्यूटी कटवाने के लिए 25 से अधिक शिक्षकों ने आवेदन दिया है। डीएम ने कहा कि जो ड्यूटी कटवाए, उसका वेतन भी काट दीजिए। डीएम के तेवर देख कुछ ही देर में ही कार्यालय में से भीड़ खिसक गई। उसके बाद रामनिरंजन इंटर कॉलेज कचगांव, श्री नेहरू इंटर कॉलेज आलमगंज और जफराबाद के दो केंद्र व्यवस्थापक कक्ष निरीक्षक उपलब्ध कराने के लिए डीआईओएस कार्यालय पहुंचे थे। एबीएसए जफराबाद को फोन कर डीआईओएस ने कक्ष निरीक्षक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

कॉपी पर दोनों तरफ लाइन खींच कर न लिखें
बोर्ड परीक्षा में अच्छे नंबर पाने के लिए बी और सी कॉपी भरने की कोशिश में कई परीक्षार्थी कॉपी के दोनों तरफ लाइन खींच देते हैं। लाइन खिंचने से उत्तर लिखने का स्थान कम हो जाता है। ऐसे में कॉपपी जल्दी भर जाती है। कई परीक्षार्थी एक कॉपी अधूरा रहने पर भी बी कॉपी लेकर बैठ जाते हैं। इस बार बोर्ड ने ऐसे परीक्षार्थियों पर सख्ती दिखाई है। लाइन खींचकर लिखने पर मूल्यांकन के दौरान नंबर काटने का भी संकेत दिया है। इसी तरह ए कॉपी पूरी तरह भरने के बाद ही बी कॉपी देने के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के पीछे पर्यावरण संरक्षण की मंशा को कारण बताया गया है।
---
यह करें परीक्षार्थी...
* परीक्षा केंद्र पर आधे घंटे पहले पहुंचे।
* अपना प्रवेश पत्र, पंजीकरण पत्र, आधार कार्ड साथ लाना न भूलें।
* परीक्षा से पहले रात में अच्छी नींद लें।
* परीक्षा समाप्ति के बाद पेपर मिलान न करें, जिससे मूड बिगड़े।
* प्रश्नों को अच्छी तरह समझ लें, तभी उत्तर लिखना शुरू करें।
* कॉपी जमा करने से पहले यह जरुर सुनिश्चित करें कि सभी उत्तर पूरे दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed