{"_id":"65d0ff7ad55bcac1160cb2b4","slug":"candidates-stuck-in-mathematics-and-general-knowledge-questions-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-112267-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: गणित और सामान्य ज्ञान के सवाल में उलझे अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: गणित और सामान्य ज्ञान के सवाल में उलझे अभ्यर्थी
विज्ञापन
जौनपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा शनिवार को जिले के 52 केंद्रों पर पहले दिन संपन्न हुई। परीक्षा में गणित व सामान्य ज्ञान के सवालों में अभ्यर्थी उलझे रहे। कुछ लोग नदी व पड़ाड का पर्यायवाची खोजते रहे तो कुछ लोग रिजनिंग के सवालों में उलझे रहे। गुजरात के कच्छ में कौन सा बंदरगाह है, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और किस देश के बीच में माइग्रेशन व मोबिलिटी हाल में किया है। निवेश मोबाइल मित्र एप्लीकेशन भारत के किस राज्य की पहल है। सवाल देखने में छोटे रहे लेकिन अभ्यर्थियों को खूब छकाया। कुछ अभ्यर्थियों ने खुद ही स्वीकार कर लिया कि उनका पेपर ठीक नहीं हुआ। कुछ अभ्यर्थियों ने तो हंसकर कहा कि पेपर तो बहुत अच्छा नहीं हुआ, केवल परीक्षा का अनुभव मिला।
-पुलिस भर्ती की पहली बार परीक्षा दिया। गणित के सवाल के सवाल काफी कठिन थे। रिजल्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पहली बार परीक्षा देकर अच्छा लगा।-शिवम सिंह, अभ्यर्थी।
- परीक्षा की तैयारी जैसी थी, पेपर उस हिसाब से नहीं आया। विज्ञान से काफी सवाल पूछे गए जो काफी कठिन थे। परीक्षा की तैयारी कई माह से कर रहा था।-आशुतोष मौर्या, अभ्यर्थी।
विज्ञापन
-इस तरह की परीक्षा में पहली बार शामिल हुआ था। पेपर तो बहुत अच्छा नहीं रहा लेकिन सीखने को काफी कुछ मिला। पुलिस भर्ती परीक्षा देने के बाद काफी अनुभव मिला।-विशाल यादव, अभ्यर्थी।
-हिंदी में पर्यायवाची शब्द पूछे गए थे, जो काफी कठिन थे। कुछ सवाल तो ऐसे थे जो याद किया था लेकिन परीक्षा के दौरान भूल गया। सवाल तो छोटे थे लेकिन कठिन थे।-धीरज गुप्ता, अभ्यर्थी।
-सामान्य ज्ञान के सवाल भी पूछे गए थे। आर्मी की परीक्षा पहले दिया था। लेकिन इस बार सवाल काफी कठिन पूछे गए थे। छोटे-छोटे सवालों ने काफी देरतक उलझाया। -आजाद यादव, अभ्यर्थी।
-परीक्षा की तैयारी तो की थी, लेकिन उस तरह के सवाल नहीं पूछे गए। गणित को लेकर काफी सिर खपाना पड़ा। इस तरह की पहली बार परीक्षा दी है।-मनोज यादव, अभ्यर्थी।