{"_id":"5fecc3848ebc3e3f3317e362","slug":"canal-jaunpur-news-vns566408961","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर कटने से पांच एकड़ रबी की फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छलीशहर क्षेत्र के खजुरहट गांव में नहर कटने से जलमग्न फसल।
- फोटो : JAUNPUR
Link Copied
में मंगलवार को नहर कटने से कई एकड़ रबी की फसल जलमग्न हो गई। ऐसे में दर्जनों किसानों की फसल डूब जाने से भारी क्षति हुई है। घिसुआ खुर्द माइनर खजुरहट (श्रीनेतगंज) के पास मंगलवार की रात अचानक कट गई। पानी के तेज बहाव से नहर के बगल स्थित फूलचंद्र, मूलचंद्र, मानिक चंद्र, कृष्ण चंद्र, रमाशंकर, कृपाशंकर, अमर चंद्र सहित 13 किसानों की लगभग 5 एकड़ फसल डूब गई। किसानों ने बताया कि जल निकासी की व्यवस्था न होने से खेत में गेहूं, सरसों, मटर, आलू आदि की फसल डूबने से नष्ट हो गई। इससे लाखों की क्षति हुई है। खेतों की जोताई, खाद-बीज, मजदूरी मिलाकर कई हजार रुपये खर्च हुआ था। रबी की फसल बर्बाद होने से किसानों के सामने पेट पालने का संकट पैदा हो गया है। नहर कटने की सूचना नहर विभाग के स्थानीय अधिकारियों और कर्मचारियों को दी गई, लेकिन मौके पर कोई सक्षम अधिकारी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।