फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Campaign: Why there should be no jam: Double the registration of e-rickshaws on the roads

अभियान : क्यों न लगे जाम : पंजीकरण से दोगुना ई रिक्शा सड़कों पर

Sat, 08 Feb 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Campaign: Why there should be no jam: Double the registration of e-rickshaws on the roads
जौनपुर। शहर में जाम की प्रमुख वजहों में पंजीकरण से अधिक ई रिक्शा और ऑटोरिक्शा का मनमाना संचालन भी है। वहीं पार्किंग की व्यवस्था और स्थायी स्टैंड न होना भी जाम का कारण हैैं। आंकड़ों के मुताबिक शहर में दो हजार से अधिक ई-रिक्शा का पंजीकरण है लेकिन चल रहे चार हजार से अधिक ई रिक्शा। 16 रूट तय होने के बाद भी कोई भी ईरिक्शा अपने निर्धारित रूट पर नहीं चलते। इससे यातायात व्यवस्था ध्वस्त है। शुक्रवार को भी कोतवाली, स्टेशन रोड व जेसीज चौराहे पर जाम लगा रहा। जिले में करीब 5278 ई रिक्शा व 1912 ऑटोरिक्शा पंजीकृत हैं। शहर में जाम की स्थिति न बने इसके लिए यातायात पुलिस विभाग की ओर से ई रिक्शा के लिए 16 रूट तय किए गए है। इसके बावजूद ई-रिक्शा के मनमाने संचालन से शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ जा रही है। प्रमुख चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। सबसे अधिक असुविधा नगर के जेसीज चौराहा, पालिटेक्निक चौराहा, ओलंदगंज से कोतवाली, जौनपुर जंक्शन रोड पर देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरा जाम का कारण शहर में ऑटो व ई-रिक्शा के लिए स्टैंड का न होना है। इससे चालक जगह-जगह वाहन खड़ा कर सवारी का इंतजार करते है। नपा ईओ पवन कुमार ने बताया है कि शहर में वाहन स्टैंड के लिए जगह नहीं है। मुरादगंज तिराहे पर वाहन स्टैंड बनाया गया है, लेकिन वहां कोई जाना नहीं चाहता है।
विज्ञापन

जान जोखिम में डाल ई-रिक्शा चला रहे नाबालिग-जिले में फर्राटा भरने वाले अधिकांश ई-रिक्शा की कमान किशोर चालकों के हाथों में दिखाई दे रही है। बिना लाइसेंस के तेज रफ्तार में ई-रिक्शा चला रहे हैं। किशोर चालक की वजह से ई-रिक्शा पलटने की कई घटनाएं भी चुकी हैं। इसके बावजूद यातायात पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। इससे किशोर ई-रिक्शा लेकर धड़ल्ले से फर्राटा भरते देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन

यह हैं निर्धारित 16 रूट
- भंडारी रेलवे स्टेशन से सूतहटी
- अटाला मस्जिद, किला से अशोक टॉकीज, सद्भावना व जोगियापुर पुल होते हुए रोडवेज तक
- भंडारी रेलवे स्टेशन से रसूलाबाद शंकरमंडी तक
- शाहगंज पडाव से चांद मेडिकल तक
- भंडारी से रसूलाबाद, शंकर मंडी, कुत्तूपुर तिराहा होते हुए पूर्वांचल विश्वविद्यालय तक
- रोडवेज से जेसिज, सिपाह, पचहटिया, प्रसाद कॉलेज होते हुए चौकिया धाम तक
- रोडवेज से शेखपुरा कलेक्ट्रेड, अंबेडकर तिराहा होते हुए जफराबाद स्टेशन तक
- रोडवेज से जेसिज, वाजिदपुर तिराहा, पॉलिटेक्निक चौराहा होते हुए नईगंज व सिटी स्टेशन तक
- सिटी स्टेशन से पॉलिटेक्निक, रूहट्टा, ओलदगंज, शाही पुल, कोतवाली होते हुए भंडारी स्टेशन तक
- बदलापुर पड़ाव से मछली शहर पड़ाव एलआईसी, नईगंज तिराहा से पॉलिटेक्निक वाजिदपुर जेसिज चौराहा होते हुए रोडवेज तक
- भंडारी स्टेशन से राज कॉलेज मैदान होकर अहियापुर विषेशरपुर प्रसाद कॉलेज तक
- सिटी स्टेशन से पॉलिटेक्निक चौराहे होते हुए वाजिदपुर, लाइन बाजार जगदीशपुर रेलवे क्रॉसिंग तिराहे से अंबेडकर तिराहे तक
- भंडारी माल गोदाम से अंडर पास होते हुए धननेपुर चौराहा से नई मंडी चौकिया धाम तक
- मल्हनी पड़ाव से चंबल तारा तक
- रोडवेज से लाइन बाजार चौराहा होते हुए कस्बा जाफराबाद तक
- रोडवेज से जेसीज चौराहा वाजिदपुर तिराहा, टीडी कॉलेज दक्षिणी गेट होते हुए वन विहार तक
- सिपाह से मानिक चौक किला, अटाला, सूतहटी, भंडारी स्टेशन तक
- जफराबाद तिराहे से लाइन बाजार थाना के सामने से लाइन बाजार चौक चौराहा वाजिदपुर से पॉलिटेक्निक तक
अधिकांश यातायात टीम महाकुंभ में लगी हुई है। इससे व्यवस्था गड़बड़ गई है। नाबालिग ई-रिक्शा का चला रहे हैं यह नियम विरुद्ध है। 26 फरवरी के बाद अभियान चलाकर गलत रूट पर चलने वालों व ई-रिक्शा मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-सुशील कुमार मिश्र, टीएसआई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed