फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Call silent , now stalled

फोन खामोश, आरक्षण ठप

Wed, 10 Dec 2014 12:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Wed, 10 Dec 2014 12:42 AM IST
विज्ञापन
शहर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए कराए जा रहे सड़कों के चौड़ीकरण के कार्य ने आम आदमी की  मुश्किलें भी बढ़ाई हैं। जगह-जगह सड़कों की खोदाई के चलते कई स्थानों पर केबिल कटने से मंगलवार को इंटरनेट कनेक्शन टूट गया।
विज्ञापन


 इससे जहां कई बैंकों में कामकाज ठप हो गए, वहीं भंडारी रेलवे स्टेशन की आरक्षण व्यवस्था भी रुक गई। बैंकों में लेनदेन प्रभावित हो गया और इलाके के सैकड़ों फोन खामोश हो गए। भंडारी स्टेशन पर आरक्षण काउंटर न चल पाने से तकरीबन पांच लाख राजस्व की क्षति हुई।
विज्ञापन



शहर के सौंदर्यीकरण के लिए चौराहों को सजाने के साथ-साथ शहर की सड़कों को चौड़ा करने का कार्य प्रशासन की ओर से कराया जा रहा है। इसके लिए अतिक्रमण हटाने के लिए तोड़फोड़ की जा रही है और सड़कों की खोदाई कर पाइप आदि निकालने का काम कराया जा रहा है। सुतहट्टी चौराहे के समीप चौड़ीकरण के लिए सड़क खोदाई के कार्य में टेलीफोन और इंटरनेट लाइनें कट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इससे आसपास स्थित तीन बैंकों का कामकाज प्रभावित हो गया। इससे ग्राहकों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लेनदेन के लिए उपभोक्ता बैंक पहुंचे तो पता चला कि सर्वर डाउन होने के नाते कामकाज ठप पड़ा है। अधिकारियों ने आगे बात की तो पता चला कि सड़क की खोदाई के चलते लाइन बाधित है। साथ ही इलाके के विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के अलावा आम लोगों के टेलीफोन डेड हो गए।


 दूसरी ओर खोदाई के चलते ही भंडारी जंक्शन की आरक्षण खिड़की का सर्वर भी डाउन हो गया। स्टेशन अधीक्षक बीएन मिश्रा के मुताबिक आरक्षण बंद होने से लगभग पांच लाख के राजस्व की क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed