फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   cacha halwa hangama

कच्चा हलवा मिलने पर हास्टल में छात्राओं ने किया हंगामा

Mon, 01 Mar 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
cacha halwa hangama
जौनपुर। पूर्वांचल विवि के लक्ष्मी बाई महिला छात्रावास में सोमवार को नाश्ते में कच्चा हलवा दिए जाने पर छात्राओं ने हंगामा मचाया। आक्रोशित छात्राएं बिना नाश्ता किए ही वापस लौट गई। एक सप्ताह के भीतर यह दूसरा मामला है,जब छात्राओं ने खाने को लेकर हंगामा किया है।
विज्ञापन

लक्ष्मीबाई हॉस्टल में इंजीनियरिंग व अन्य संस्थान में प्रवेश लेने वाली प्रथम वर्ष की छात्राएं रहती हैं। सेमेस्टर परीक्षाओं के कारण अधिकांश छात्राएं छात्रावास में मौजूद हैं। सोमवार को हास्टल में नाश्ते में छात्राओं के लिए गाजर का हलवा बना था। छात्राओं को जब नाश्ता परोसा गया तो हलवा कच्चा होने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगीं। नाश्ता छोड़ कर सभी छात्राएं चली गई। जानकारी होने पर हास्टल के जिम्मेदारों ने मौके पर किसी तरह मामला शांत कराया। छात्राओं का आरोप है कि मेस में मानक के तहत न तो खाना दिया जाता है और न ही नाश्ता। शिकायत करने पर सुधार करने के बजाय उल्टे उन्हें ही चुप करा दिया जाता है। इस संबंध में वार्डेन पूजा सक्सेना का कहना है कि हास्टल में इस तरह की कोई जानकारी मुझे नहीं है। चीफ वार्डन डॉ. राजकुमार सोनी का कहना है कि अगर मेस में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत है तो छात्राओं को पहले मेस कमेटी को बताना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed