फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   cabinet minister gave the mantra to the workers to strengthen the booth

कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करने का दिया मंत्र

Sun, 31 Jul 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
cabinet minister gave the mantra to the workers to strengthen the booth
जौनपुर। केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी यादव ने कहा कि कार्यकर्ता चुनाव में अभी से लग जाएं। बूथ को मजबूत करके भाजपा को फिर से सत्ता में पहुंचाना है। इसके लिए सभी को संकल्प लेना होगा। भारत ऐसा देश है जहां गरीब और आदिवासी महिला देश की राष्ट्रपति बनाई जाती है। देश महिला सशक्तीकरण की अग्रणी भूमिका निभा रहा है। सरकार की योजनाओं के लिए लाभार्थियों से लगातार संपर्क बनाए रखें। धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रमों के जरिए जनता के बीच पहुंचकर संगठन की बात करें। 2024 के चुनाव में फिर से साबित करना है कि यूपी की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को 75 सीटें जिताएगी। वह शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर लोकसभा प्रवास कार्यक्रम में बतौर मुख्य अ तिथि बोल रही थीं।उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण के बाद अब काशी में झंडा फहराएगा। काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का लोकार्पण होने के बाद वहां प्रतिदिन एक लाख श्रद्धालु आ रहे है। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बेहद मजबूती से मिलकर विकास कार्य कर रही है। भजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसका एक सामान्य कार्यकर्ता भी पार्टी और देश के शीर्ष पद पर पहुंच सकता है। इसका प्रमाण राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू हैं। कोरोना काल में गरीबों को अनाज, दवा और मूलभूत सेवाओं को पहुंचाया गया। नि:शुल्क जन औषधि वैक्सीन लगवाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी, राज्य सरकार में स्वतंत्र प्रभार मन्त्री गिरीश चन्द्र यादव, लोकसभा प्रभारी बृजेंद्र राय, लोकसभा संयोजक सुभाष कुशवाहा ने भी विचार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी यादव, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने सयुक्त रूप से डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुभारम्भ किया। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने स्वागत किया। संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, सुनील तिवारी, जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय, सुरेंद्र कुमार सिंघानिया, संतोष सिंह, राकेश वर्मा, ओमप्रकाश निषाद, जिला मंत्री रविंद्र सिंह राजू दादा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed