फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   bycot of foreign goods

विदेेशी सामान के बहिष्कार का आह्वान

Sat, 15 Jul 2017 01:08 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर Updated Sat, 15 Jul 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
bycot of foreign goods
स्वदेशी जागरण मंच की तरफ से नगर भ्रमण पर निकली स्वदेशी रथ यात्रा।
स्वदेशी जागरण मंच के नेतृत्व में भारत माता मंदिर काशी से निकली स्वदेशी संकल्प यात्रा शुक्रवार को जिले में पहुंची। ग्रामीण इलाकों के अलावा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर सभी को स्वदेशी उत्पादों को अपनाने के लिए जागरूक किया। विदेशी सामानों का बहिष्कार करने के लिए संकल्प दिलाया। जिले के बरसठी ब्लाक की सीमा पर यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल लोग काशी प्रांत के 28 जिलों का भ्रमण कर सभी को स्वदेश सामानों का उपयोग करने के लिए जागरूक करेंगे।
विज्ञापन


स्वदेशी संकल्प यात्रा बरसठी से शुरू होकर रामपुर, मड़ियाहूं, रामदयालगंज से जौनपुर शहर पहुंचा। शहर के टीडी कालेज रोड, जेसिज, ओलंदगंज, चहारसू, कोतवाली, सब्जी मंडी, शाही किला, सिपाह का भ्रमण कर सभी को विदेशी सामानों का बहिष्कार करने की अपील की। चाइनीज सामानों का पूर्ण रूप से बहिष्कार करने के लिए नागरिकों को संकल्प दिलाया। स्वदेशी जागरण मंच के प्रांतीय संपर्क प्रमुख एवं समन्वयक स्वदेशी संकल्प रथयात्रा आनंद श्रीवास्तव ने कहा कि देश के हर नागरिक तक यह संदेश पहुंचाया जाए कि अपना स्वदेशी सामान खरीदे।
विज्ञापन


भदोही के कालीन व्यापार व बनारसी साड़ी पर भी चाइना का कब्जा होता जा रहा है। हम शपथ लेते है कि पूर्ण रूप से चाइना के सामानों का विरोध करेंगे। इस मौके पर अजय, विजय, राजीव श्रीवास्तव, हिमांशु सिंह, राकेश तिवारी, आलोक, नागेंद्र, संजय पाठक, अजय सरोज, सुनील, राजेश, सुभाष, रवि आदि  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed