फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   By-elections for 8 seats of Pradhan and BDC members, 57.44 percent voting

प्रधान और बीडीसी सदस्यों के 8 सीटों पर हुआ उपचुनाव, 57.44 प्रतिशत हुआ मतदान

Thu, 04 Aug 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
By-elections for 8 seats of Pradhan and BDC members, 57.44 percent voting
मड़ियाहूं के भटवार गांव में मतदान के लिए कतार में खड़े मतदाता। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत के छह ब्लाकों में रिक्त चल रहे पांच ग्राम प्रधान और तीन बीडीसी सदस्य के लिए बृहस्पतिवार को उपचुनाव कराया जा रहा है। इनमें दो-दो सीटों पर सीधी टक्कर हुई। मतदान सुबह सात से शाम पांच बजे तक कराया गया। कुल 57.44 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

बक्शा ब्लाक के ग्राम प्रधान के रिक्त पद के लिए जूनियर हाईस्कूल पूराहेमू को मतदान केंद्र बनाया गया था। लीलावती, लालबहादुर यादव, रमेश चंद्र, विवेक एवं गोरख के पक्ष में 61.5 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। इसी तरह, मुंगराबादशाहपुर के कबीरपुर में प्रधान पद के लिए प्राथमिक विद्यालय करीबपुर में मतदान केंद्र बनाया गया था। यहां प्रधान पद के चुनाव में आरती, विघा गौतम, पूजा सरोज, परमिला, कुसुमदेवी, आरती देवी, गौरी देवी और शीला देवी के पक्ष में कुल 50.4 प्रतिशत मतदान हुआ। रामनगर के भटवार ग्राम पंचायत में प्रधान पद के रिक्त पद के लिए पूर्व माध्यमिक विद्यालय भटवार को मतदान केंद्र बनाया गया। यहां मिठाई लाल यादव और राजू के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला। जहां 63.45 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मछलीशहर के चौकी खुर्द में ग्राम प्रधान के लिए प्राथमिक विद्यालय चौकीखुर्द पर 47.10 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां प्रधान पद के उप चुनाव में रंजना पांडेय और ममता पांडेय के बीच सीधा मुकाबला हुआ। वहीं, महराजगंज ब्लाक के वार्ड नं 20 बगौझर बीडीसी सदस्य के उपचुनाव मैदान में अंजू सिंह और बगौझर गांव की शर्मिला देवी के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला। क्षेत्र पंचायत के केवटली वार्ड नं 57 से हंसराजी देवी, मंगेश यादव और विजय बहादुर यादव के बीच त्रिकोणीय मुकाबला रहा। जबकि असुआपार वार्ड नंबर 14 से शशांक सिंह और माता सेवक के बीच टक्कर है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम प्रकाश ने बताया कि महराजगंज ब्लाक में 50 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed