{"_id":"584c5fe04f1c1be35944bf04","slug":"by-2017-improve-the-system-of-stations","type":"story","status":"publish","title_hn":"2017 तक सुधरेगी स्टेशनों की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2017 तक सुधरेगी स्टेशनों की व्यवस्था
jaunpur
Updated Sun, 11 Dec 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
भंडारी स्टेशन के पावर केबिन का निरीक्षण करते उत्तर रेलवे के जीएम एके पूठिया, डीआरएम एके लोहाटी और अन्य अधिकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भंडारी स्टेशन का शनिवार को निरीक्षण करने पहुंचे उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एके पूठिया ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 2017 तक स्टेशनों की व्यवस्था में सुधार देखने को मिलेगा। स्टेशनों पर समस्या तो है लेकिन अब जल्द ही इनसे निजात मिल जाएगी। अभी तक रेलवे सुधार में कोई बजट नही था वर्तमान सरकार ने यह कदम उठाया है।
उन्होंने कहाकि लिफ्ट एक्सीलेटर एवं इलेक्ट्रानिक डिस्प्ले शाहगंज और भंडारी जौनपुर स्टेशन पर प्रस्तावित है। जफराबाद से सुल्तानपुर रेल मार्ग के दोहरीकरण पर कहा कि 2017 में यह काम पूरा हो जाएगा। वाराणसी-जंघई वाले रूट के दोहरी करण का काम तेजी से चल रहा है।
रेल महाप्रबंधक का शनिवार को लखनऊ से सुबह 8.30 बजे जफराबाद स्टेशन पहुंचे। समय से पहले पहुंचने के कारण स्टेशन पर तैयारी नही थी। लेकिन वह स्टेशन पर नही उतरे। एक घंटा 10 मिनट तक वह सैलून में ही बैठे रहे। 9.40 मिनट पर वह नीचे उतरे तो जवानों ने गार्ड आफ आनर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद वह सीधे सैलून में बैठे और जौनपुर के लिए निकल गए। 11.25 बजे उनका सैलून भंडारी स्टेशन के प्लेट फार्म संख्या एक पर पहुंचा। ट्रेन से उतरते ही वह अंडर ग्राउंड रास्ते से सीधे पावर केबिन चले गए। वहां उन्होंने अधिकारियों से बात की। पावर केबिन के पास स्थित पुराना माल गोदाम को तोड़ने का निर्देश दिया।
इसके बाद वह रनिंग रूम गए। वहां उन्होंने चालक और गार्ड के लिए बनाए गए कमरों को देखा और बेड बढ़ाने का निर्देश दिया। यहां उन्होंने स्नान गृह, शौचालय और सौर ऊर्जा चालित गिजर का लोकार्पण किया। स्टेशन और रनिंग रूम की दूरी अधिक होने के कारण बीच में लाइट की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
इसके बाद वह प्लेट फार्म संख्या दो तीन पर स्थित वाटर प्वाइंट का शुभारंभ किया। इससे पहले कैंटीन पर लगे रेट लिस्ट और खाना चेक किया। इसके बाद वह प्लेट फार्म संख्या एक पर पूर्ण रूपेण एलईडी द्वारा ऊर्जा प्रकाश का उद्घाटन किया। इसके बाद जीएम सीधे आरपीएफ थाना देखा और पंप हाउस का उद्घाटन किया।
उन्होंने रेलवे की तरफ से महीनों काम करने के बाद डेंटिंग पेंटिंग कर बनाए गए पार्क कालोनी का निरीक्षण किया और पौध लगाया। तत्पश्चात वह सीधे 12.33 बजे अपने सैलून में जाकर बैठे और शाहगंज के लिए निकल गए। शाहगंज में जीएम का सैलून एक बजकर 27 मिनट पर पहुंचा। यहां उन्होंने यात्री शेड, एलईडी लाईट, आईआरसीटीसी के फूड प्लाजा का उद्घाटन किया। इसके बाद रनिंग रूम का निरीक्षण किया।