फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Business is affected due to poor law and order

कानून व्यवस्था ठीक नहीं होने से प्रभावित हो रहा है व्यवसाय

Sat, 27 Jun 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Business is affected due to poor law and order
जौनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल ने कहाकि कानून व्यवस्था जौनपुर में कानून व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण
विज्ञापन

व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। व्यापारी सहमें हुए हैं। जनपद आगमन पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। व्यापारियों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि आपराधिक घटनाओं से व्यापारियों में दहशत है। इसे लेकर उच्चाधिकारियों व जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री से वार्ता करूंगा। उन्होंने कहाकि मंडी शुल्क से मंडी के बाहर अनाज व्यापारियों को बड़ी राहत व्यापार मंडल के प्रयास से मिली है। यूजर टैक्स केवल उन व्यापारियों को मंडी के अंदर देना पड़ेगा जो व्यापारी मंडी द्वारा अधिष्ठापित व्यवसाय के अतिरिक्त दूसरा कोई व्यवसाय यदि करता है तो उसे यूजर टैक्स देना होगा। उन्होंने जिला और नगर इकाई के पदाधिकारियों से बातचीत कर उनकी समस्या को सुना।इस मौके पर अवसर पर व्यापार मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु के नेतृत्व में बनवारी लाल कंछल को बूके देकर स्वागत किया गया। इस स्वागत करने वालों मेंजिला महामंत्री आरिफ हबीब, कोषाध्यक्ष श्री उमेश गुप्ता व नगर महामंत्री आलोक रंजन सिन्हा व युवा व्यापारी राघवेंद्र व विकास आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed