फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bus overturned in ditch while trying to save dumper, eight injured

Jaunpur News: डंपर को बचाने में बस खंदक में पलटी, आठ घायल

Sun, 13 Jul 2025 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Bus overturned in ditch while trying to save dumper, eight injured
महराजगंज। बक्शा लोहिंदा मार्ग स्थित बजहां गांव के पास शनिवार की सुबह डंपर को बचाने में एक बस खंदक में पलट गई। इसमें आठ लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है। क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार सिंह ने बताया कि सिविल लाइंस डिपो की अनुबंधित बस प्रयागराज से 28 यात्रियों को लेकर शनिवार की सुबह शाहगंज जा रही थी। बस महराजगंज थाना क्षेत्र के बक्शा लोहिंदा मार्ग स्थित बजहां गांव में पहुंची। इसी समय सामने से आ रहे तेज गति के डंपर से बचने के चक्कर में बस कच्ची सड़क की पटरी पर उतरने से खंदक में पलट गई। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने बस के आगे का शीशा तोड़कर सभी यात्रियों को बाहर निकाला। बस की रफ्तार कम होने सेयात्रियों को हल्की-फुल्की ही चोटें आईं थी। घायलों में बस परिचालक विद्या प्रकाश पांडेय, आशा, जुबेर, भैयालाल, हर्षित, प्रदीप, शिवम व उसकी पत्नी कोमल का सीएचसी पर प्राथमिक उपचार कराया गया। बस चालक प्रयागराज जनपद के हनुमानगंज जगतपुर निवासी अनिल यादव द्वारा सभी यात्रियों को दूसरी रोडवेज बस से गंतव्य को रवाना किया गया। मौके पर बदलापुर पुलिस उपाधीक्षक विवेक कुमार सिंह, तेजीबाजार थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह, महराजगंज थाना प्रभारी मुरलीधर राव व सुजानगंज की पुलिस टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed