{"_id":"62f7f1332648b67abd6e1be4","slug":"bus-filled-with-44-visitors-fell-into-a-ditch-after-colliding-with-a-truck-26-injured-jaunpur-news-vns6691029121","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से टकराने के बाद खाई में गिरी 44 दर्शनार्थियों से भरी बस, 26 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से टकराने के बाद खाई में गिरी 44 दर्शनार्थियों से भरी बस, 26 घायल
विज्ञापन
जफराबाद में दुर्घटना के बाद बस में फंसे यात्रियों को ग्रामीणों ने बस का शीशा तोड़कर निकाला बाहर।
- फोटो : JAUNPUR
जफराबाद। क्षेत्र के हौज पाही के पास शनिवार को ट्रक और 44 दर्शनार्थियों से भरी बस में टक्कर हो गई। बस अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में खाई में चली गई। इससे 26 यात्री घायल हो गए। सभी यात्रियों को बस के शीशे तोड़कर सीढ़ी लगाकर बाहर निकाला गया।
दिल्ली के द्वारिकापुर सेक्टर 19 से 44 लोग वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए शुक्रवार की रात नौ-दस बजे के बीच निकले थे। बस शाम करीब पांच बजे जैसे ही जफराबाद थाना क्षेत्र के हौज पाही के पास पहुंची कि बगल से गुजर रहे ट्रक से ओवर टेक के चक्कर में टकरा गई। हादसे के बाद चालक विपरीत दिशा में गाड़ी को लेकर चला गया। इससे वह खाई में चली गई, जहां कीचड़ होने के कारण गाड़ी ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाई। कीचड़ न होती तो बस खाई में पलट सकती थी या सामने पेड़ व घर से टकरा जाती। हादसे की सूचना पर एएसपी सिटी संजय कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आयुष चौधरी, एसडीएम सदर ज्योति सिंह, सीओ सिटी जितेंद्र कुमार दुबे मौैके पर पहुंचे। आसपास के लोगों की मदद से बस का शीशा तोड़ा गया। इसके बाद गांव से सीढ़ी बस में डालकर यात्रियों को बाहर निकाला गया। इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। घायलों में अधिकांश महिला दर्शानार्थी शामिल थी। वहीं, एएसपी सिटी ने बताया कि सभी दर्शानार्थी थे। यात्रियों के मुताबिक बस चालक को नींद की झपकी आ गई। 14 घायलों को जिला अस्पताल भेज गया। जबकि अन्य यात्रियों को समीप के होटल पहुंचा दिया गया है। सभी दिल्ली से वाराणसी दर्शन करने के लिए जा रहे थे।
चालक देशराज (45), खलासी रंजित (26) के अलावा सुनीता (65) , चंदा (55) , गीता (54) , उर्मिला (45), मोनिका (24) , कुशुम रावत (40), पूनम रावत (35), परमिला (50), उपेंद्र सिंह (28), वीरेंद्र सिंह (65), प्रदीप सिंह रावत (32), रंजित कुमार (19), विनोद (28) समेत 26 लोग घायल हो गए। 11 यात्रियों को हल्की चोटे आई हैं। सभी को जिला अस्पताल से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है।