फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bus collides with truck in fog, eight injured including innocent child

Jaunpur News: कोहरे में ट्रक से भिड़ी बस, मासूम समेत आठ घायल

Fri, 24 Jan 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Bus collides with truck in fog, eight injured including innocent child
बदलापुर। क्षेत्र के फोरलेन हाइवे पर फत्तूपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह घने कोहरे के चलते ट्रक व रोडवेज बस की भिड़ंत में मासूम समेत आठ लोग घायल हो गये। वाहन में सवार घायलों में तीन की हालत गंभीर बनी है। मामले की सूचना डायल 112 पुलिस व स्थानीय थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायलों को बदलापुर सीएचसी में भर्ती कराया। वहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सभी घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है।
विज्ञापन

आगरा से ईदगाह डिपो की बस प्रयागराज महाकुंभ के लिए जा रही थी। वाहन में बस चालक के परिवार के लोग ही सवार थे। सुबह 8 बजे बस फत्तूपुर गांव के पीली नदी पुल पर पहुंची थी कि आगे-आगे चल रहा ट्रक अचानक रुक गया। घने कोहरे के चलते रोडवेज बस पीछे से ट्रक से जाकर भिड़ गई। इससे आगरा जनपद के धानापुर गांव निवासी बस चालक के सगे भाई फौजी व सत्यभान, मां रामप्यारी, मौसी लोंगश्री, सुनीता व परिचालक अजय कुमार शर्मा, वासुदेव और उनकी पुत्री महक (8) घायल हो गई। इसमें से फौजी, सत्यभान तथा रामप्यारी को गंभीर रूप से चोटें आई हैं। घटना की जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक केंद्र भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अनियंत्रित ऑटो गड्ढे में पलटा, महिला की मौत, दो घायल
सुइथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के ईशापुर गांव के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके नीचे दबने एक महिला की मौत हो गई। जबकि चालक सहित एक अन्य लोग घायल हो गए। गांव निवासी शकुंतला (68) अपने पति हौसिला प्रसाद तिवारी के साथ दवा लेने जा रही थी। ईशापुर गांव के पास ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे पलट गया। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर ऑटो के नीचे दबी शकुंतला को बाहर निकाला। महिला की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि मृतका के परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। लिखा-पढ़ी के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed