फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   bus collided with culvert in jaunpur nine passengers injured vehicle hanging the canal

Jaunpur News: यात्रियों से भरी बस पुलिया से टकराई, मची चीख-पुकार, 9 लोग घायल; नहर में लटका रहा वाहन

Wed, 03 Jul 2024 09:36 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 03 Jul 2024 09:36 AM IST
सार

Jaunpur News: हादसे के बाद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं चालक मौके से फरार हो गया। यात्रियों का आरोप है कि वह नशे में था। उसकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
bus collided with culvert in jaunpur nine passengers injured vehicle hanging the canal
हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज मार्ग पर कोदहूं गांव के निकट बीती रात करीब साढ़े नौ बजे असंतुलित होकर रोडवेज बस नहर की पुलिया से टकरा गई एवं नहर में लटक गई। बस गिरते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में 9 यात्री घायल हो गए, जिनका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


लोगों ने मदद कर यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद चालक बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

उत्तर प्रदेश परिवहन सिविल लाइंस डिपो की बस यात्रियों को लेकर गोरखपुर जा रही थी। जिसमें बयालिस यात्री सवार थे। फोरलेन रोड पर बस असंतुलित होकर नहर की पुलिया से टकरा गई और नहर में लटक गई। इस हादसे में 9 यात्री घायल हो गए हैं।
विज्ञापन




पुरानी देवी (42) मछली शहर,पवन तिवारी (38)आशा (50) मनीषा (32) आर्या (9) अनमोल (4) बदलापुर, शिवम (30) मुंगराबादशाहपुर जुनैद (38) आजमगढ़, अमन (40) जौनपुर घायल हो गए, जिनका इलाज अलग-अलग प्राईवेट अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, माईनर होने के कारण नहर की चौड़ाई बहुत कम है अन्यथा बस नहर में गिर जाती और बड़ा हादसा हो सकता था। यात्रियों का आरोप है कि चालक नशे में था और वाहन को लापरवाही पूर्वक चला रहा था। पूरी रोड खाली थी फिर भी बस बिल्कुल किनारे पुलिया से टकरा गई।

इस संदर्भ में पूंछे जाने पर थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि यात्रियों को दूसरे वाहनों पर बैठाकर गतब्य पर रवाना किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed