Jaunpur News: शार्ट सर्किट से टूरिस्ट बस में लगी आग, धू- धू कर जली; यात्रियों ने कूद कर बचाई जान
Jaunpur News: टूरिस्ट बस में अचानक आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। दमकल विभाग की गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंचीं। डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विस्तार
जौनपुर राय बरेली राज मार्ग पर प्रतापगंज बाजार के पास बुधवार को दोपहर में दिल्ली से वाराणसी जा रही हाईवे स्टार बस सर्विस की एक टूरिस्ट बस में शॉर्ट शर्किट से लगी आग से बस आग का गोला बन गई। बस में सवार 14 यात्रियों ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंचे दो दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस बीच हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। लगभग डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा। मौके पर सिकरारा पुलिस मौजूद रही।
ये है मामला
बुधवार को एसी टूरिस्ट बस दिल्ली से वाराणसी को जा रही रही। बस चालक दिल्ली निवासी कमल के अनुसार जब वह गुलजरगंज पहुंचे तो उन्हें कुछ जलने की गंध महसूस हुई। उस समय बस बीच बाजार में थी इसलिए तुरंत बस रोकना घातक हो सकता था। ऐसे में वे बाजार से बाहर आकर बस रोक कर बोनट उठाए तो नीचे आग लगी देख उनके होश उड़ गए।
चालक ने यात्रियों को धैर्य से बस से नीचे उतरने को कहा। आग की सूचना पर बस में अफरातफरी मच गई। किसी तरह लोग अपना छोटा सामान पिट्ठू बैग आदि लेकर बस से कूद पड़े, लेकिन वजन सामन बस की डिक्की व अंदर रह गया, जो आग से जल गया। दोनों तरफ 150 मीटर दूर तक लोग खड़े रहे।
इसे भी पढ़ें; UP: बहनोई से विवाद... अब युवक ने खत्म किया परिवार, मां और बच्चों को इसलिए मारी गोली, खुद भी दी जान; पूरी कहानी
बस से 10 मीटर दूर संजय कुमार अग्रहरि की गुमटी में दुकान थी, जो आग की लपटों की चपेट में आ गई और उसमें रखा हेलमेट, बाइक सीट कवर आदि जल गया। दुकानदार के अनुसार 60 हजार का नुकसान हुआ है।
उधर, बस में सफर कर रहे जिले चम्बलतार निवासी शिवाकुमार ने बताया कि जौनपुर में उतरने वाले थे, इसलिए बैग आदि पास ही रख लिए थे। जिससे वह सकुशल बस से नीचे उतर गए। इस बीच राज मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
थानाध्यक्ष उदयप्रताप सिंह ने बताया कि सूचना पर मय फोर्स मौके पर पहुंचकर लोगों को दूर रहने के लिए सावधान किया। आग से बस के टायर फट रहे थे, जिसका मलबा दूर तक जा रहा था। अग्निशमन केंद्र की दो गाड़ियां लगभग आधे घंटे बाद मौके पर पहुंच कर 45 मिनट में आग पर काबू पा लिया। सभी यात्री अन्य वाहनों से गंतव्य को चले गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.