फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Burning transformers disrupts power supply to 200 villages

ट्रांसफार्मर जलने से 200 गांवों को बिजली आपूर्ति बाधित

Sat, 08 Aug 2020 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Burning transformers disrupts power supply to 200 villages
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के देवकली विद्युत उपकेन्द्र का ट्रासंफार्मर जलने से दो सौ गॉव की बिजली गुल हो गई है। 5 अगस्त को विद्युत उपकेंद्र का ट्रासफार्मर 2 बजे जल गया। जिससे इससे नदियापारे जंगीपुर खुर्द, परसनी, आईटीआई, सरायख्वाजा और बिशुनपुर 6 फीडर लगाए गए है। इन फीडरों से 200 गॉवों को बिजली सप्लाई होती है। इसी फिडर से जुड़े राज्यमंत्री गिरीशचन्द्र मंत्री का भी माकान अंधेरे में हो गया। खबर लगते ही राज्यमंत्री ने विद्युत उपकेन्द्र पर 10 एमबीए का ट्रासफार्मर लगाने के लिए विद्युत विभाग को निर्देश दिया। शुक्रवार को विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने युद्ध स्तर पर ट्रासफार्मर बदलने का कार्य शुरू कर दिया। जेई गंगा सागर ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र से सरायख्वाजा, देवकली, लाडलेपुर, डाल्हनपुर, कुकड़ीपुर, जासोपुर, सिद्धीकपुर, फरीदाबाद, भकुरा, काफरपुर, गडैला, जंगीपुर खुर्द, लोहता, शिकारपुर, कटका ,हबरपुर, छबीलेपुर, भटेवरा, हरदीपुर, जमालपुर, मोलनापुर आदि गॉवों को मिलाकर दो सौ गॉवों की बिजली इसी उपकेन्द्र से सप्लाई की जाती है।
विज्ञापन

ट्रासंफार्मर जलने से विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। लेकिन उपकेंद्र पर एक एमबीए का ट्रासंफार्मर अतिरिक्त लगाया गया है। जिससे गॉवों में एक घंटे बिजली दी जा रही है। मंत्री ने एक एमबीए के स्थान पर 5 एमबीए का ट्रांसफार्मर लगाने की अनुमति बिजली विभाग को दे दी है। जिससे अब गॉवों में बिजली की आपूर्ति आसानी से हो सकेगी। 9 अगस्त 12 बजे से 200 गॉवों को बिजली आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed