फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Burning transformer of 10 MVA reduces power system

10 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर जलने से विद्युत व्यवस्था चरमराई

Tue, 09 Jun 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Burning transformer of 10 MVA reduces power system
खुटहन। स्थानीय उपकेंद्र में लगे 10 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर चार दिन पहले जल गया था। इसके बाद से ही खुटहन क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। उमस भरी गर्मी में लोगों का बुरा हाल है। बिजली से जुड़े कारोबार ठप हो गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना काल में सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए घर में बैठा आम नागरिक इस आग उगलते सूरज की तपिश में परेशान हो गया। विद्युत आपूर्ति ठप होने से किसान सबसे ज्यादा परेशान हैं। वह खेतों की सिंचाई व नर्सरी नहीं डाल पा रहा। लॉक डाउन में मिली छूट के बाद दुकानें खुलनी शुरू हुई तो बिजली न होने से कारोबार प्रभावित हो रहा है। क्षेत्र के अधिकतर गांवों में सूरज ढलने के बाद अंधेरा छा जा रहा है। निगम के अफसरों के अनुसार नया ट्रांसफार्मर आने में अभी 10 दिन का समय लगेगा। तब तक आम आदमी, किसान, व्यापारी वर्ग आदि लोग बिना बिजली के रहने को मजबूर है। एसडीओ सुनील कुमार ने बताया कि खुटहन उपकेंद्र में 10 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। इससे रसूलपुर और शेखुपुर सुतैली के फीडरों से क्षेत्र में विद्युत सप्लाई होती है। शनिवार को एक ट्रांसफार्मर जल गया था। इस कारण क्षेत्र में विद्युत वितरण को लेकर परेशानी हो रही है। एक 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर से सिर्फ एक ही फीडर चलाया जा सकता है। ऐसे में अब एक ही 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर से दो फीडरों को अलग अलग समय पर चलाया जा रहा है। जिससे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बनी रहे। अभी नया ट्रांसफार्मर आने में दस दिन का समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed