फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bullies entered the house, beat them and burnt Madha

Jaunpur News: दबंगों ने घर में घुसकर पीटा और फूंक दिया मड़हा

Fri, 10 Nov 2023 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Bullies entered the house, beat them and burnt Madha
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर गांव में बुधवार की रात कुछ लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की, इसके बाद मड़हे में आग लगा दी। पुलिस ने मामले में एक पक्ष से छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पीड़ित ने एक लाख रुपये नकद व गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट होने की बात कही।
विज्ञापन

पीड़ित शोभनाथ सोनकर का आरोप है कि पड़ोसी दयाराम सोनकर के परिवार के बीच 2004 से लगातार जमीनी विवाद चला आ रहा है। बुधवार की सुबह दयाराम और उसके परिवार के कुछ लोगों ने जान से मारने की धमकी देते हुए घर को जला देने की बात कही थी। रात करीब 12 बजे जब सभी लोग सो गए तो दयाराम सोनकर, उसके भाई और पुत्र ने मड़हे में आकर मारपीट की और आग लगा दी। घर से निकल रही आग की लपटों को देखकर लोगों ने शोर मचा दिया। आग की घटना में अनाज के साथ एक लाख रुपये नकद, कपड़े जलकर राख हो गए। तभी इसकी सूचना घर वालों ने 112 नंबर और फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने तहरीर पर दयाराम सोनकर, सुभाष, राम केवल, प्रदीप, सौरभ, ऊषा पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

मामले की जांच पड़ताल कराई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। दोनों पक्ष में जमीनी विवाद है जिसके राजस्व विभाग से भी मदद लेकर मामले की जांच कराई जा रही है। -संत प्रसाद उपाध्याय, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed