फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bullies attacked a businessman with a sharp weapon

दबंगों ने धारदार हथियार से व्यवसायी पर किया जानलेवा हमला

Thu, 12 Mar 2020 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Bullies attacked a businessman with a sharp weapon
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के करंजाकला बाजार में मंगलवार को दबंगों ने धारदार हथियार से घर में घुसकर चाट व्यवसाई पर जान लेवा हमला कर दिया। जिसमें बाप व बेटा गंभीर रुप से घायल हो गए। बाप की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

करंजाकला बाजार में मनोज साहू(55) घर के बरामदे में कामकाज निपटा रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी सोनकर पक्ष के लोग सुनियोजित होकर तलवार, भाला व गङासा से लैस होकर पहुंचे और मनोज पर जानलेवा हमला कर दिया। बाप के बचाव में पहुंचे अंबर (19) को भी दबंगों ने मारकर घायल कर दिया। इसके बाद आसपास के लोग बचाव में पहुंचे।दबंगों ने पीड़ित के घर पर तोड़फोड़ कर सामान को क्षतिगस्त कर दिया। इस जानलेवा हमले में मनोज की हालत नाजुक है। आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने मनोज साहू की हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed