{"_id":"681a3cc64c44035fb0063926","slug":"bulldozer-roared-on-the-instructions-of-the-high-court-tehsildar-freed-the-chak-marg-from-encroachment-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: हाईकोर्ट के निर्देश पर गरजा बुलडोजर, तहसीलदार ने चकमार्ग को कराया अतिक्रमण मुक्त, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: हाईकोर्ट के निर्देश पर गरजा बुलडोजर, तहसीलदार ने चकमार्ग को कराया अतिक्रमण मुक्त, मची अफरा-तफरी
Tue, 06 May 2025 10:51 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 06 May 2025 10:51 PM IST
सार
लंबे समय से अतिक्रमण का शिकार चकमार्ग पर प्रशासनिक बुलडोजर चला। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल रहा। अवैध निर्माण ध्वस्त किया गया और हिदायत दी गई कि आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बदलापुर क्षेत्र के कस्तूरीपुर गांव में मंगलवार को तहसील प्रशासन भारी पुलिस बल के साथ चकमार्ग पर लम्बे समय से हुए अतिक्रमण को जेसीबी चलवाकर अतिक्रमण मुक्त करा दिया। मौके पर अफरा तफरी मची रही तो इस कारवाई से हड़कंप मच गया है। उक्त गांव निवासी भगवानदीन निषाद ने चकमार्ग संख्या 34 पर अतिक्रमण कर पक्का मकान बनवा लिया था।
विज्ञापन
मार्ग अवरुद्ध होने पर विपक्षी हरिश्चंद्र निषाद ने तहसील प्रशासन को दर्जनों प्रार्थना पत्र देकर अतिक्रमण हटवाने की मांग किया था। अंततः थक हार कर उन्होंने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। जहां न्यायालय ने जिला प्रशासन को तत्काल चकमार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
जिसके क्रम में तहसीलदार राकेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचकर चकमार्ग पर हुए पक्का निर्माण को ढहवा दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर तहसीलदार राकेश कुमार ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन