फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Building material price increased by up to 50 percent, construction stalled.....

बिल्डिंग मैटेरियल के दाम में 50 फीसदी तक इजाफा, ठप हुआ निर्माण .....

Fri, 11 Jun 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Building material price increased by up to 50 percent, construction stalled.....
बालू, सीमेंट, सरिया, गिट्टी आदि निर्माण सामग्री के दाम में बेतहाशा वृद्धि के चलते मकान बनवाने वालों के सपने पर ग्रहण लग गया है। पिछले तीन महीने के भीतर निर्माण सामग्री के दाम में 20 से 50 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी हुई है। सबसे अधिक बालू के दाम में 53 फीसदी बढ़ोत्तरी हुई है। निर्माण सामग्री की कीमत में इजाफा होने से सबसे अधिक परेशानी सरकारी आवास योजना का लाभ पाने वाले लाभार्थियों को हो रही है। उन्हें पुरानी दर पर ही आवास का पैसा मिला है और अब उतनी कीमत में मकान का निर्माण पूरा करा पाना मुश्किल हो रहा है। ऊपर से निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने के लिए लाभार्थियों पर दबाव बनाया जा रहा है। महंगाई के चलते किसी के मकान की छत नहीं बन पा रही है तो किसी का प्लास्टर का काम अधूरा रह गया है। नगर के जोगियाना वार्ड निवासी अनीसा पत्नी शमशेर का कहना है कि निर्माण सामग्री के दाम बढ़ने से आवास की छत नहीं ढल पा रही है । नसरीन पत्नी जुबैर निवासी जोगियाना का कहना है सरकार ने उन्हें तीन किस्तों में 2.50 लाख दिया है, लेकिन महंगाई के चलते एक कमरा, बाथरूम और सीढ़ी बनाने में चार से पांच लाख रुपये खर्च हो जा रहे हैं। आवास बनवाने के लिए कर्ज लेना पड़ रहा है। चौहट्टा वार्ड में आवास का निर्माण करा रही फ़रजाना मकबूल तथा शफीकुल कादरी ने निर्माण रोक दिया है। निर्माण सामग्री के कारोबारी अतीक अहमद का कहना है कि नदियों से बालू की लोडिंग बंद हो गई है। जिससे मंडी में आवक कम होने से बालू के दाम डेढ़ गुना तक बढ़ गए हैं। सरिया और प्लास्टिक की पाइप के दाम में बढ़ोतरी कच्चे माल के दाम में वृद्धि के चलते हुई है। आवास योजना के बहुत से लाभार्थी गिट्टी-बालू आदि उधार ले गए थे, लेकिन बढ़ती महंगाई व बजट गड़बड़ होने के चलते लाभार्थी दुकानदारों का बकाया भुगतान भी नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed