फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Buffalo dies due to current shock, mother son scorches

करंट की चपेट में आने से भैंस मरी, मां बेटा झुलसे

Mon, 24 May 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Buffalo dies due to current shock, mother son scorches
रामपुर । क्षेत्र के जमालापुर पट्टी गांव मे रविवार को 440 वोल्ट विद्युत प्रवाहित तार पोल से टूटकर जमीन पर गिर पड़ा। उसकी चपेट में आने से भैंस की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि भैंस को बचाने के प्रयास में मां बेटा गंभीर रूप से झुलस गए। गांव निवासी शांति बिन्द अपने घर के बगल खेत में भैंस को चरने के लिए छोड़ रखा था। उसी दौरान उपर से गुजरा बिजली का तार पोल से टूटकर गिर पड़ा। भैंस करंट की चपेट में आ गई। उसे बचाने के लिए शांती दौड़ी तो उनके पीछे उनका आठ वर्षीय बेटा अंकित बिन्द भी दौड़ पड़ा। भैंस के पास पहुंचते ही मां बेटे भी करंट से झुलस गए। आस पास के लोगों की मदद से दोनों को जमालापुर स्थित एक निजी चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां दोनों का इलाज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed