{"_id":"6a2c5878c7d8f1ad9e0a76f7","slug":"budget-of-375-crore-approved-for-development-works-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-156924-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: विकास कार्यों के लिए 3.75 करोड़ का बजट पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: विकास कार्यों के लिए 3.75 करोड़ का बजट पास
विज्ञापन
मुफ्तीगंज ब्लाक में बैठक में उपस्थित लोग। स्रोत-ब्लाक
मुफ्तीगंज। विकास खंड सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लॉक प्रमुख ऊषा देवी की अध्यक्षता में हुई। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 3 करोड़ 75 लाख रुपये के प्रस्तावित बजट स्वीकृति हुआ।
बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों में संचालित योजनाओं की जानकारी प्रस्तुत की। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अधीक्षक डॉ. शशिकांत पटेल, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से सीडीपीओ, शिक्षा विभाग से बीईओ कन्हैया लाल तथा समाज कल्याण विभाग के प्रतिनिधि आकाश यादव सहित अन्य अधिकारियों ने विभागीय कार्यों और जनहितकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
खंड विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद ने गत वर्ष स्वीकृत बजट के अंतर्गत कराए गए विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनय कुमार सिंह ने पर्यावरण संरक्षण पर विशेष बल दिया। उन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों से कम से कम पांच-पांच पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पौधरोपण ही पर्यावरण संतुलन और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार है। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र के विकास एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए वह सदैव सहयोग के लिए तत्पर हैं। प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह, प्रवीण पाठक, राजेश कुमार, रचित कपूर, प्रकाश यादव, चंचला यादव, सादिक, जय प्रकाश समेत सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान एवं ब्लॉक कर्मचारी उपस्थित रहे।