फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   budget meeting of municipality board today

नगर पालिका बोर्ड की बजट बैठक आज

Thu, 14 Jul 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
budget meeting of municipality board today
जौनपुर। नगरपालिका बोर्ड की बैठक 15 जुलाई को होगी। यह बैठक बजट को लेकर होगी, जिसमें चालू वित्तीय वर्ष में कराए जाने वाले विकास कार्यों के प्रस्तावों पर चर्चा होगी। इस दौरान एक अरब 62 करोड़ रुपये का बजट पास हो सकता है।
विज्ञापन

करीब तीन माह बाद हो रही नगरपालिका बोर्ड की बैठक हो रही है। विभाग से जुड़े लोगों की मानें तो इस बार एक अरब 62 करोड़ के बजट पर मुहर लग सकती है। बैठक दोपहर दो बजे से बुलाई गई है। इसमें करीब 50 करोड़ रुपये कर्मचारियों के वेतन, पेंशन आदि पर खर्च होने हैं। जबकि एक अरब 12 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जाने हैं। नगर पालिका प्रशासन इस बजट को नलकूप, नाली, खड़ंजा, इंटर लाकिंग, बिजली, सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट आदि पर खर्च करने का निर्णय लिया है। इस पर आगे की कार्रवाई के लिए बैठक बुलाई गई है। ईओ संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि नगर पालिका बोर्ड के बजट की बैठक दोपहर में दो बजे से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed