फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BSP MLA Sushma met Akhilesh, speculation intensified

अखिलेश से मिलीं बसपा विधायक सुषमा, कयास हुए तेज

Wed, 28 Oct 2020 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
BSP MLA Sushma met Akhilesh, speculation intensified
जौनपुर। जिले की मुंगराबादशाहपुर सीट की बसपा विधायक सुषमा पटेल ने बुधवार को लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले बसपा में पड़ी फूट के बाद इस भेंट ने जिले के सियासी हलके में खलबली मचा दी है। इसके कई सियासी निहितार्थ निकाले जाने लगे हैं। हालांकि विधायक ने इसे औपचारिक भेंट बताते हुए दल के साथ अपनी निष्ठा कायम रखने का दावा किया है।
विज्ञापन

नौ विधानसभा सीट वाले जिले में मुंगराबादशाहपुर सीट ही बसपा के खाते में है। यहां से सुषमा पटेल निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने भाजपा की सीमा द्विवेदी को हराकर जीत दर्ज की थी। राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने सीमा द्विवेदी को प्रत्याशी घोषित किया है। उनकी जीत भी तय मानी जा रही है। इस बीच मुंगराबादशाहपुर की विधायक सुषमा पटेल के लखनऊ में सपा अध्यक्ष से मुलाकात करने की खबरों के बाद सियासी पारा चढ़ने लगा है। अहम बात है कि बसपा विधायक की यह सपा अध्यक्ष से यह भेंट तब हुई है, जब बसपा के ही कई विधायकों ने पार्टी से बगावती रुख अपना लिया है। सुषमा पटेल की अखिलेश से मुलाकात को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि सुषमा पटेल ने अटकलों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष से औपचारिक भेंट हुई है। वह बसपा से विधायक हैं और पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के साथ खड़ी हैं। भविष्य की संभावनाओं के बारे में उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed