फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BSP leader's son's body found in canal

नहर में मिला बसपा नेता के बेटे का शव

Thu, 09 Jul 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
BSP leader's son's body found in canal
सुईथाकला(जौनपुर) । सुल्तानपुर जिले के बसपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकिशुन के 26 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार का शव गुरुवार को सरपतहा थाना क्षेत्र के रुधौली बाजार के निकट शारदा सहायक नहर में पाया गया। सूचना पर परिवार के लोग पहुंचे तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अजीत प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक अजीत सात जुलाई की शाम घर से निकला था। वह देर रात तक नहीं लौटा तो खोजबीन की गई लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। उसकी मौत कैसे हुई और शव नहर में कैसे पहुंचा यह जांच में ही पता चल सकेगा। रुधौली बाजार के पास शारदा सहायक नहर में गुरुवार को युवक का शव देख आस पास के लोगों ने शोर मचाया तो भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। काफी देर बाद उसकी पहचान सुल्लतानपुर जिले के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गांव निवासी बसपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकिशुन के तीसरे पुत्र अजीत कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed