फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BSA stopped the salary of two teachers who were absent from school without notice

Jaunpur News: स्कूल से बिना सूचना के गायब दो शिक्षकों का बीएसए ने वेतन रोका

Tue, 08 Sep 2026 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
BSA stopped the salary of two teachers who were absent from school without notice
जौनपुर। बीएसए समीर ने सोमवार को विकास खंड मुंगराबादशाहपुर के प्राथमिक विद्यालय नौवाड़ाडीह का निरीक्षण किया। बिना सूचना के अनुपस्थित मिले दो शिक्षकों के वेतन रोकने के निर्देश दिए। मध्याह्न भोजन पंजिका और शिक्षण कार्य में भी अनियमितताएं मिलीं। बीएसए ने स्पष्टीकरण मांगा है। सोमवार को बीएसए सबसे पहले नौवाड़ाडीह निरीक्षण करने पहुंचे। यहां सहायक अध्यापक अजय कुमार मिश्र और अर्चना कुमारी बिना सूचना के अनुपस्थित मिलीं। दोनों शिक्षकों के टाइम एंड मोशन शासनादेश का पालन नहीं करने के कारण सितंबर महीने का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने के निर्देश दिए गए हैं। दोनों से साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण मांगा गया है। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमित कुमार गुप्त भी उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करने के बाद विद्यालय से अनुपस्थित पाए गए। पंजिका के अवलोकन में अनुपस्थित शिक्षकों के कॉलम खाली मिले। बीएसए ने इसे गंभीरता से लेते हुए प्रधानाध्यापक की भूमिका पर भी सवाल उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed