फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BSA office furore

बीएसए दफ्तर में हंगामा 

Mon, 12 Sep 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Mon, 12 Sep 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
BSA office furore
बीएसए आफिस में रविवार को बवाल के बाद जुटी भीड़।
प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापकों की पदोन्नति के लिए बीएसए कार्यालय में चल रही काउंसिलिंग को लेकर रविवार को खूब हंगामा हुआ। गैर जनपद से स्थानांतरित होकर आए शिक्षकों ने यह कहते हुए काउंसिलिंग प्रक्रिया को रोक दिया कि पहले उनकी तैनाती की जाए उसके बाद बची सीटों पर पदोन्नति की जाए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा करने वाले शिक्षकों को खींच खींच कर परिसर से बाहर किया। इस दौरान करीब घंटे भरतक काउंसिलिंग प्रक्रिया बाधित रही। सूचना पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में दोबारा काउंसिलिंग शुरू की गई। प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों की पदोन्नति के लिए रविवार को काउंसिलिंग और उनसे विकल्प लिया जा रहा था।
विज्ञापन


सुबह बीएसए की मौजूदगी में काउंसिलिंग शुरू हुई। इसके लिए 194 महिला और 8 विकलांग शिक्षकों को बुलाया गया था। काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू हुई थी तभी गैर जनपद से स्थानांतरित होकर आए पचास से अधिक की संख्या में शिक्षक बीएसए कार्यालय पहुंच गए। काउंसिलिंग के विरोध में सभी शिक्षक हल्ला मचाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैर जनपद से आए शिक्षकों का कहना था कि वे बीएसए कार्यालय में अपनी आमद कराकर रोड पर टहल रहे हैं उन्हें विद्यालय आवंटित नहीं किया गया और पहले से तैनात शिक्षकों के प्रमोशन के लिए उनकी काउंसिलिंग कराई जा रही है। हंगामा होता रहा और बीएसए मूक दर्शक बने रहे। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इंस्पेक्टर रामभरोसे पुलिस बल के साथ


पहुंचे और हल्ला मचा रहे शिक्षकों को बाहर खदेड़ दिया। मौके पर एक दरोगा के साथ पांच सिपाहियों को तैनात कर दिया गया। हंगामे की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट भी पहुंचे। उन्होंने बीएसए से पूछताछ की। इस संबंध में बीएसए गजराज प्रसाद का कहना है कि पदोन्नति प्रक्रिया पूरी होने के बाद गैर जनपद से आए सभी शिक्षकों को विद्यालयों में तैनाती कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed