फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BSA office arrested clerk Anand Singh ends his service

बीएसए कार्यालय के गिरफ्तार लिपिक आनंद सिंह की सेवा समाप्त

Tue, 16 Jun 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
BSA office arrested clerk Anand Singh ends his service
बीएसए कार्यालय परिसर में जांच के लिए अभिलेखों को दुरुस्त करतीं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में शिक्षिकाओं की फर्जी नियुक्ति के मामले में गिरफ्तार बीएसए कार्यालय में संविदा पर तैनात लिपिक आनंद सिंह की सेवा मंगलवार को डीएम ने समाप्त कर दी। वह यहां सर्व शिक्षा अभियान में एजुकेशन मैनेजमेंट इनफार्मेशन सिस्टम (ईएमआईएस) का काम देखता था। इसके पहले मुफ्तीगंज कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में तैनात पूर्णकालिक शिक्षिका प्रीति यादव की भी सेवा समाप्त की जा चुकी है।
विज्ञापन

आनंद सिंह की गिरफ्तारी की खबर लगते ही बीएसए कार्यालय समेत शिक्षक समुदाय में भी हलचल पैदा हो गई।उधर बीएसए ने बालिका शिक्षा की जिला समन्वयक शोभा तिवारी से चार्ज वापस ले लिया है। समेकित शिक्षा की जिला समन्वयक मंजू पासवान को बालिका शिक्षा का भी अतिरिक्त सौंपा गया है। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में फर्जी नियुक्तियों की जांच कर रही एसटीएफ लखनऊ की टीम ने बीएसए कार्यालय में संविदा पर तैनात लिपिक आनंद सिंह को सोमवार को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अनामिका शुक्ला और प्रीति यादव के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की प्रतियां बीएसए कार्यालय से आनंद सिंह ने ही जालसाजों से सांठगांठकर उन्हें दिया था। इन दस्तावेजों को कार्यालय से बाहर कर जालसाजों को सौंपने के एवज में दो दो लाख रुपये लिए गए थे। आनंद सिंह की गिरफ्तारी के दूसरे दिन मंगलवार को भी बीएसए कार्यालय में हलचल रही।
विज्ञापन

शोभा तिवारी पर हो सकता है केस
जौनपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में नियुक्ति में हुए फर्जीवाड़े में बालिका शिक्षा की जिला समन्वयक शोभा तिवारी के खिलाफ भी केस दर्ज हो सकती है। जो शैक्षिक प्रमाणपत्र निकाल कर जालसाजों सौंपे गए हैं उनके रखरखाव की जिम्मेदारी बालिका शिक्षा की जिला समन्वयक शोभा तिवारी की ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल बीएसए कार्यालय में ईएमआईएस का काम देखने वाला लिपिक आनंद सिंह बालिका शिक्षा की जिला समन्वयक शोभा तिवारी का पति है। इस नाते वह पत्नी के पटल के काम में भी पूरी दखल रखता था। यही नहीं वह कस्तूरबा गांधी विद्यालय में नियुक्ति के लिए आए आवेदन पत्र और उसके साथ संलग्न अभ्यर्थियों को शैक्षिक प्रमाण पत्रों की प्रति आदि भी वह अपने कस्टडी में रखता था। कर्यालय में हमेशा खुद को औरों से अधिक जिम्मेदार और ईमानदार साबित करने की कोशिश करने वाला आनंद सिंह का दिमाग इतना शातिर होगा इसका अंदाजा किसी को नहीं थी। एसटीएफ के शिकंजे में आने के बाद उसके काले कारनामों का खुलासा हुआ तो हर कोई हतप्रभ रह गया।

शिक्षक कर्मचारियों के प्रमाणपत्रों का होगा सत्यापन
जौनपुर। कस्तूरबा विद्यालयों में तैनात सभी शिक्षक कर्मचारियों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों और उनके अधिवास प्रमाण पत्रों का फिर से सत्यापन किया जाएगा। राज्य परियोजना निदेशालय के निर्देश आते ही मंगलवार को सभी के मूल प्रमाण पत्रों को जमा कराने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिले में कुल 19 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हैं और सभी विद्यालयों में 15 लगों का स्टाफ है। इसमें एक वार्डेन, चार पूर्णकालिक और चार अंशकालिक शिक्षिका, तीन रसोइयां, एक-एक चौकीदार, चपरासी और एकाउंटेंट की तैनाती है। इनके मूल प्रमाण पत्रों को संबंधित संस्थान से सत्यापित कराने के साथ ही उनके मूल निवास का भी सत्यापन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed