फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BSA furious after seeing students taking exams on the mat

चटाई पर छात्रों को परीक्षा देते देख भड़के बीएसए

Thu, 24 Mar 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
BSA furious after seeing students taking exams on the mat
धर्मापुर। धर्मापुर विकासखण्ड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चौकीपुर का बीएसए ने बुधवार को निरीक्षण किया। बीएसए ने जब चटाई पर बैठकर परीक्षा देते हुए छात्रों को देखा तो वह खफा हो गए। उन्होंने प्रधानाध्यापिका को जल्द से जल्द छात्रों के लिए डेस्क बेंच उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कायाकल्प योजना में कराए गए कार्यों का भी निरीक्षण किया। विद्यालय में कायाकल्प का कार्य मानक के अनुरूप नहीं पाए जाने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

बीएसए डा. गोरख नाथ पटेल ने धर्मापुर क्षेत्र के चौकीपुर प्राथमिक विद्यालय का सवा दस बजे औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जब बीएसए कक्षा में पहुचे तो देखें विद्यालय में कक्षा 1 से 5 तक के सभी छात्र चटाई पर बैठकर परीक्षा दे रहे हैं। उन्होंने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ममता श्रीवास्तव को छात्रों के लिए डेस्क बेंच उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कायाकल्प में खामियां मिलने पर बीएसए ने कहा जल्द ही इस संदर्भ में सीडीओ से बात करेंगे। ताकि इस विद्यालय में कायाकल्प योजना के तहत कार्य पूर्ण हो सके। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ममता श्रीवास्तव ने बीएसए से विद्यालय में कभी भी सफाई कर्मी के न आने की शिकायत की। जिस पर उन्होंने कहा की एक लिखित शिकायत ब्लॉक पर अवगत करा दें। बीएसए ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय चौकीपुर का निरीक्षण किया गया। जिसमें छात्र चटाई पर बैठकर परीक्षा देते हुए मिले। डेस्क बेंच उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान सहायक अध्यापिका अंशुजा राय, रश्मि वर्मा, अंकिता उपाध्याय आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed