फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Brothers and nephews killed with a knife in a land dispute

जमीन विवाद में भाई-भतीजों ने चाकू गोदकर मार डाला.....

Sun, 21 Feb 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Brothers and nephews killed with a knife in a land dispute
करंजाकला (जौनपुर)। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी गांव में रविवार को जमीन विवाद में सगे भाइयों के बीच मारपीट में चाकू के हमले से बड़े भाई की मौत हो गई। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने छोटे भाई और तीन भतीजों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी फरार हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

लपरी गांव निवासी अशोक कुमार गौतम (45) और छोटे भाई रामअजोर के बीच बंटवारे में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद में रविवार को दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। लाठी-डंडे से मारपीट के साथ ईंट पत्थर भी चले। इस दौरान एक पक्ष ने चाकू से हमला कर दिया। इसमें अशोक कुमार गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन

परिजनों ने उन्हें करंजाकला पीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में देर शाम उपचार के दौरान अशोक कुमार की मौत हो गई। एसओ सरायख्वाजा दिग्विजय सिंह ने बताया कि पुत्र पंकज कुमार की तहरीर पर रामअजोर, भतीजा, विक्की, सूरज और रंगाराव के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed