फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Brother killed sister in jaunpur Shraddha used to manage whole house after father death

भाई ने ली बहन की जान: पिता की मौत के बाद पूरे घर को संभालती थी श्रद्धा, घटना से गांव के लोग स्तब्ध

Thu, 01 Jun 2023 11:04 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 01 Jun 2023 11:04 PM IST
सार

जौनपुर जिले के सरायभोगी गांव में गुरुवार सुबह एक युवक ने फावड़े से वारकर बहन श्रद्धा पटेल (17) की हत्या कर दी। बेटी की मौत से दुखी मां बेसुध पड़ी रही। थाने की जरूरी कार्यवाही और अंतिम संस्कार में छोटा भाई ही गया। उसकी उम्र 15 वर्ष है। 

विज्ञापन
Brother killed sister in jaunpur Shraddha used to manage  whole house after father death
घटना से मर्माहत परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जौनपुर जिले के सरायभोगी गांव में गुरुवार सुबह सनसनीखेज घटना घटी।  एक युवक ने फावड़े से वारकर बहन श्रद्धा पटेल (17) पुत्री स्व. नन्हकूराम  की हत्या कर दी। मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सिरफिरे भाई ने जिस छोटी बहन की हत्या की, वह बहन केवल बहन की भूमिका में नहीं बल्कि घर की मुखिया के रूप में थी।

विज्ञापन


उसकी भूमिका घर, गृहस्थी संभालने से लेकर परिवार को खिलाने तक की थी। आय का एकमात्र स्रोत खेती होने के नाते वह सीजन में खेती में भी हाथ बंटाया करती थी। इस होनहार बेटी की हत्या से पूरा गांव स्तब्ध है। ग्रामीणों ने बताया कि श्रद्धा का बड़ा भाई पवन मानसिक रूप से बीमार था।

विज्ञापन

पिता की मौत के बाद से मां रहती है बीमार

उसके परिवार में पिता नन्हकू पटेल की करीब चार साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद मां सावित्री भी बीमार रहने लगी थी। ऐसे में श्रद्धा ही भोजन बनाती थी। खुद पढ़ती थी और छोटे भाई की भी परवरिश करती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: काल बना तेज रफ्तार ट्रक, गर्भवती महिला, पति और मासूम बच्चे की मौत, हादसे से सहमे लोग

उधर, बेटी की मौत से दुखी मां बेसुध पड़ी रही। थाने की जरूरी कार्यवाही और अंतिम संस्कार में छोटा भाई ही गया। उसकी उम्र 15 वर्ष है। प्रधानपति केशरी प्रसाद ने बताया कि परिवार से जानकारी मिली कि पवन का इलाज चल रहा था।

घटना से पूरा गांव हैरान

श्रद्धा पटेल के भाई पवन की मानसिक स्थिति भले ठीक नहीं, लेकिन यह अंदाजा किसी को नहीं था कि वह इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे जाएगा। एक दिन पहले तक सबकुछ ठीक था। बृहस्पतिवार की सुबह भी सबकुछ अच्छा ही था। क्या पता कि पवन के दिमाग में क्या चल रहा है। रोज की तरह श्रद्धा बर्तन साफ कर रही थी तभी पवन ने ताबड़तोड़ फावड़े से प्रहार करके बहन को मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed