फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Brother-in-law killed brother-in-law by hitting his head with a brick

Jaunpur News: जीजा ने ईंट से सिर कूंचकर साले की हत्या की

Sat, 13 Jan 2024 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jan 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law killed brother-in-law by hitting his head with a brick
बक्शा। क्षेत्र के बरजी गांव स्थित एक ईंट भट्टे पर मजदूरी कर रहे जीजा ने ईंट से सिर कूंचकर साले की हत्या कर दी। घटना बृहस्पतिवार रात की है। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शुक्रवार को दोपहर बाद आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

बक्शा के बरजी गांव में मनीष सिंह के ईंट भट्ठे पर बिहार के नालंदा थाना के सिलाव खैरा गांव निवासी उमेश माझी (40) पुत्र चंद्रिका माझी अपने भाई वीरेंद्र माझी अपने पत्नी व बच्चों के साथ मजदूरी करता था। उसी के साथ उसका जीजा राजेश माझी पुत्र जोगिंदर माझी निवासी ग्राम मखदूमपुर थाना छबीलेपुर जनपद नालंदा भी साथ रहता था। बताते हैं कि दोनों ने रात में भट्ठे के पास प्राथमिक विद्यालय में बने रसोईघर के पास जमकर शराब पी। इस दौरान दोनों में विवाद हो गया। इस पर राजेश माझी ने पहले बांस से साले उमेश की पिटाई की। उसके बाद ईंट से उसका सिर कूंच दिया जिससे राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह घटना की जानकारी लोगों को हुई तो भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मृतक उमेश के भाई वीरेंद्र की तहरीर पर राजेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। बक्शा के प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह का कहना है कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया हैै। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed