फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Brother-in-law going to fix marriage was beaten up by youths

शादी तय कराने जा रहे जीजा की युवकों ने की पिटाई

Sun, 23 Jan 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law going to fix marriage was beaten up by youths
जफराबाद। जलालपुर क्षेत्र के बेलाव पुल के समीप सखोई गांव के पास शादी के लिए साली को दिखवाने ले जा रहे युवक की दो युवकों ने जमकर पिटाई कर दी। केराकत बाजार के समीप के निवासी के रामचंद्र पाल अपनी पत्नी तथा साली के साथ लेकर बाइक से जौनपुर की तरफ आ रहे थे। वह अपनी साली की शादी के लिए लड़के वालों को दिखाने शहर के पास किसी मंदिर पर जा रहे थे। वहां लड़के के परिवार के लोग आ चुके थे। रामचंद्र उक्त गांव के पास जब पहुंचे थे तभी पीछे से एक बाइक पर दो युवक आए। उन लोगों ने रामचंद्र की बाइक को रुकने का इशारा किया। रामचंद्र और उसके साथ कि दूसरी बाइक भी रुक गई। उस बाइक पर सवार एक युवक ने कहा कि तुम्हारी साली मेरी प्रेमिका है। हम एक-दूसरे से शादी करेंगे। इस बात पर जब उन लोगों ने विरोध किया, तभी दोनों ने पिटाई शुरू कर दी। मारपीट होता देख कर आने जाने वाले रुक गए। मामला गंभीर होता देख मनबढ़ युवक भाग निकले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed