फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Brother-in-law dies after being hit by pickup

पिकअप की चपेट में आने से जीजा-साले की मौत

Mon, 22 Aug 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law dies after being hit by pickup
केराकत। कोतवाली क्षेत्र के हुरहुरी पेट्रोल पंप के पास पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद भाग रही पिकअप को पुलिस ने पकड़ लिया। चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर थाने के ग्राम कुंडी निवासी श्यामबली सरोज (32) अपनी पत्नी सुनीता देवी (28) के साथ ग्राम पचवर थाना केराकत स्थित ससुराल आया था। रविवार की शाम पचवर निवासी सूरज सरोज (24) अपने जीजा श्याम बली और बहन सुनीता को बाइक पर बैठाकर उनके घर ग्राम कुंडी पहुंचाने जा रहा था। हुरहुरी गांव के पास पेट्रोल पंप पर तेल भराने के लिए गाड़ी मोड़ने के दौरान पीछे से तेज गति से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। क्षेत्रीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी केराकत में भर्ती कराया गया। वहां स्थिति नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में ही श्याम बली और उसके साले सूरज की मौत हो गई। सुनीता देवी की स्थिति भी नाजुक बनी हुई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि मौके से पिकअप को पकड़ लिया गया है, जबकि ड्राइवर फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed