फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Broker arrested with e-ticket

ई-टिकट के साथ दलाल गिरफ्तार

Sat, 03 Oct 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Broker arrested with e-ticket
ई-टिकट के साथ दलाल गिरफ्तार
विज्ञापन

- कोतवाली के समीप दुकान से पुलिस ने पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
बदलापुर। स्थानीय कोतवाली के समीप स्थित सक्सेज ऑनलाइन की दुकान से शुक्रवार की रात आरपीएफ ने एक टिकट दलाल को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक आगामी तिथि और 83 बीती हुई तिथि की यात्रा के टिकट बरामद हुए। ई-टिकट बनाने में उपयोग होने वाले लैपटॉप, प्रिंटर, माऊस, एक मोबाइल भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

महानगरों के लिए जाने वाली ट्रेनों में टिकट की कालाबाजारी जोरों पर है। टिकट दलाल सक्रिय हैं। मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की रात पुलिस ने सक्सेज ऑनलाइन दुकान पर छापा मारा। यहां से हकारपुर निवासी वेदप्रकाश को हिरासत में लिया। मौके से करीब 68 हजार के ई-टिकट भी बरामद हुए। आरपीएफ एसआई जेसी शर्मा ने बताया कि पूछताछ में वेदप्रकाश ने पर्सनल यूजर आईडी पर टिकट बनाकर बेचने की बात स्वीकार की है, जो नियम विरुद्ध है। उसे गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed